टीआरपी डेस्क। बर्ड फ्लू के बीच अच्छी तरह से पकाए गए चिकन और अंडे के सुरक्षित होने का आश्वासन देते हुए, केंद्र सरकार ने देश भर की राज्य सरकारों से अनुरोध किया है कि वे पोल्ट्री की बिक्री पर प्रतिबंध को हटा दें। साथ ही गैर-संक्रमित क्षेत्रों / राज्यों में पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री की अनुमति दें।

बता दें कि कि केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात बर्डफ्लू की चपेट में हैं।

मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (एफएएचडी) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि लोगों को बर्ड फ्लू के प्रसार के बारे में अवैज्ञानिक अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। मंत्रालय ने कहा कि प्रतिबंध से पोल्ट्री और अंडा बाजारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इससे पोल्ट्री और मक्के के किसान प्रभावित हुए हैं, जो पहले से ही कोविड-19 महामारी से प्रभावित हैं।

एफएएचडी ने कहा कि राज्यों से अनुरोध किया गया है कि वे पोल्ट्री और पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करें और गैर-संक्रमित क्षेत्रों राज्यों से पोल्ट्री और पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री की अनुमति दें। यह कहा गया है कि अच्छी तरह से पका हुआ भोजन, चिकन और अंडे इंसानों के लिए सुरक्षित हैं।

See also  बड़ी खबर: बर्ड फ्लू से देश में पहली मौत, AIIMS में 11 साल के बच्चे ने तोड़ा दम

गौरतलब है कि बर्ड फ्लू के अधिकांश स्ट्रेन मनुष्यों को प्रभावित नहीं करते हैं। हालांकि, बीमारी संक्रमित के पक्षी मल, नाक, मुंह के जरिए फैल सकती है लेकिन एक बार पूरी तरह से पकने के बाद मुर्गी या पोल्ट्री डिश खाना भी सुरक्षित है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।