TRP डेस्क रायपुर:- भारत के इतिहास में बालाकोट एयरस्ट्राइक ( Balakot Airstrike )

की घटना और भारतीय एयरफोर्स की वीरता को हमेशा याद किया जाएगा। भारतीय

एयरफोर्स ने पुलवामा में आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने

का बदला पाकिस्तान के बालाकोट में चल रहे आतंकी कैंप पर हमला करके लिया था।

अब इस घटना पर फिल्म भी बनने जा रही है जिसके लिए मशहूर प्रड्यूसर्स संजय लीला

भंसाली के साथ भूषण कुमार, महावीर जैन और प्रज्ञा कपूर ने हाथ मिलाया है।

 

फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक कपूर करेंगे:

बताया जा रहा है कि इस फिल्म का डायरेक्शन नैशनल अवॉर्ड जीत चुके डायरेक्टर

अभिषेक कपूर करेंगे। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि फिल्म में कौन-कौन

से कलाकार काम करेंगे। फिल्म के बारे में संजय लीला भंसाली ने कहा, ‘देश के लिए

यह घटना वीरता, देशभक्ति और प्यार का प्रतीक है। यह फिल्म हमारे भारतीय सेना

के वीर जवानों को श्रंद्धाजलि देने का मेरा एक प्रयास है।’

See also  कोरोना के खिलाफ चलेगा स्वास्थ्य विभाग का सबसे बड़ा अभियान, संक्रमण से बचाव के लिए जल्द शुरू होगी डोर-टू-डोर मार्किंग

 

 

टी-सीरीज के लिए अगले साल यह सबसे बड़ा प्रोजेक्ट:

भूषण कुमार ने कहा, ‘टी-सीरीज के लिए अगले साल यह सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा। यह हमारे

दिल के बहुत करीब है क्योंकि इससे हमारी भावनाएं जुड़ी हुई हैं। मुझे भारतीय वायुसेना की

वीरता दिखाने में गर्व होगा। विंग कमांडर अभिनंदन हमारे नैशनल हीरो हैं और बालाकोट

एयरस्ट्राइक की घटना हमारे राष्ट्रीय गर्व का विषय है।’

 

डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा, ‘भारत के इतिहास

की सबसे वीरता से भरपूर घटनाओं में से एक बालाकोट एयरस्ट्राइक पर फिल्म बनाने

की जिम्मेदारी मुझे सौंपे जाने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे याद है कि जब

यह स्ट्राइक हुई थी पूरे देश की भावनाएं क्या थीं। मैं इस फिल्म की कहानी के साथ पूरा

न्याय करूंगा।’

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook 

पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक

See also  रद्द हो सकता आज का मैच... प्रदूषण की वजह से मैच रेफरी ले सकते हैं बड़ा फैसला

में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।