पंजाब
पंजाब में दस जुलाई तक बढ़ा प्रतिबंध, 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे बार-पब

टीआरपी डेस्क। कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले सामने आने के साथ पंजाब में कोरोना प्रतिबंध दस जुलाई तक बढ़ा दिए गए हैं। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को यह आदेश दिए। हालांकि इन आदेशों में 1 जुलाई से 50 फीसदी क्षमता के साथ बार, पब और अहाते खोलने सहित कुछ और छूट शामिल हैं। पंजाब सीएमओ ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: कार की डिक्की में बनाए गए चैंबर में छिपाकर करोड़ों की चांदी खपाने के फिराक में थे तस्कर, 1.76 करोड़ रुपए से ज्यादा की 243 किलो चांदी के साथ UP के 2 युवक गिरफ्तार

पंजाब में डेल्टा प्लस के मामले सामने आने के बाद मुख्य सचिव विनी महाजन ने निगरानी बढ़ाने के अलावा कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए सरकारी अमले को चौकस रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: यहां अगर सेल्फी ली, तो माना जाएगा अपराध, नई अधिसूचना जारी

कोविड रिस्पॉन्स ग्रुप की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में डेल्टा प्लस वेरिएंट के कुछ मामले सामने आए हैं, जिनमें से पटियाला और लुधियाना में 1-1 मामला रिपोर्ट किया गया है। स्थिति को ध्यान में रखते हुए वायरस के इस स्वरूप को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग करने का फैसला लिया गया है।

See also  हरेली में सजे-धजे बैलगाड़ी पर सवार होकर निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, देखें तस्वीरें

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।