टीआरपी डेस्क। अभिनेता विवेक ओबरॉय के घर पर बेंगलुरु पुलिस ने छापेमारी की है। दोपहर एक बजे बेंगलुरु पुलिस के दो इंस्पेक्टर विवेक ओबेरॉय के घर पहुंचे और छापेमारी की शुरुआत की। पुलिस विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अलवा के मामले की जांच कर रही है। बता दें कि विवेक ओबरॉय का घर मुंबई के जुहू में है।

आदित्य अलवा फरार है

छापेमारी को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘आदित्य अलवा फरार है। हमें जानकारी मिली है कि अलवा उनके (विवेक ओबेरॉय) घर में छुपा है। आदित्य को ढूंढ़ने को लेकर यह छापेमारी है। मामले में कोर्ट से वारंट लिया गया है और क्राइम ब्रांच की टीम बेंगलुरु से मुंबई पहुंची।‘

 पूर्व मंत्री के बेटे ड्रग्स सप्लाई का आरोप

बेंगलुरु पुलिस ने आदित्य अलवा के घर पर भी तलाशी ली है। गौरतलब है कि आदित्य अलवा कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अलवा के बेटे हैं। उन पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को कथित तौर पर ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप हैं। इस केस में क्राइम ब्रांच की टीम कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी सहित कुछ ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार कर चुकी है। 

See also  छत्तीसगढ़ में बरकरार है मोंथा का असर, कई इलाकों में बारिश के आसार, बचेली में सबसे ज्यादा बारिश, ट्रेनें लेट

रागिनी द्विवेदी का डोप टेस्ट

सैंडलवुड ड्रग रैकेट केस में चार सितंबर को रागिनी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद रागिनी का पहला डोप टेस्ट कराया गया। जहां उन्होंने सैम्पल के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। 

संजना गलरानी भी हुईं गिरफ्तार

रागिनी द्विवेदी के अलावा कन्नड़ अभिनेत्री संजना गलरानी को भी गिरफ्तार किया गया। सैंडलवुड ड्रग रैकेट मामले में अब तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।