ब्रेकिंग: बैंक ऑफ बड़ौदा के 5 एटीएम से 28 लाख की हेराफेरी, 2 ATM अफसरों पर मामला दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से लाखों रुपयों की हेराफेरी कर अमानत में खयानत करने का मामला सामने आया है।

मामला दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सहायक प्रबंधक राइटर बिजनेस सर्विसेस प्रा.लि. के भूषण गाँधी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि एटीएम अफसर मुकेश सिंह ठाकुर व धर्मेंद्र रात्रे ने 5 एटीएम से कुल 28 लाख रुपए अमानत पर खयानत कर गबन कर लिया है।


भूषण गाँधी ने पुलिस को बताया की भिलाई के करेंसी चेस्ट से मुकेश सिंह ठाकुर व धर्मेंद्र रात्रे द्वारा नकद कैश लेकर विभिन्न एटीएम में लोड करने का कार्य किया जाता है।

दोनों एटीएम ऑफिसर के पास वो पासवर्ड था जो एटीएम मशीन के वाल्ट के लिए जरुरी है,इस पासवर्ड की जानकारी केवल मुकेश और धर्मेंद्र को ही रहती है, इसी का फायदा उठाकर दोनों एटीएम अफसरों ने अलग-अलग एटीएम से 28 लाख रुपए गबन कर लिए।

आडिट में हुआ खुलासा

इसका खुलासा कंपनी द्वारा आडिट पर हुआ। रेलवे स्टेशन, गुढ़ियारी, सुंदर नगर सहित कुल 5 एटीएम मशीनों से पैसे उठा लिए गए हैं। पुलिस में शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 406,34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।