रायपुर। ‘बसपन का प्यार’ गाने के चलते देशभर में मशहूर हो चुके सहदेव दिरदो को बेहतर इलाज के लिए देर रात रायपुर लाकर बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पूर्व शाम के वक्त सहदेव को मेकाज जगदलपुर से एम्बुलेंस में रवाना किया गया।

होश में आने के बाद सभी ने ली राहत की सांस

बसपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो को मेकाज जगदलपुर में इलाज के दौरान कई घंटे बाद होश आया, तब सभी ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि उसके सिर पर खून का थक्का जमा हुआ है। उसे न्यूरो सर्जन के माध्यम से इलाज के लिए बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस अस्पताल में दो न्यूरो सर्जन डॉ मनीष चौरसिया और डॉ हितेंद्र उइके सेवाएं दे रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बारिश के चलते एम्बुलेंस को धीमी गति से लाया गया, लगभग आधी रात को सहदेव को बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने तत्काल उसका चेक अप किया।

See also  भारतीय खिलाड़ियों में आत्मविश्वास की कमी, केवल दीपिका कुमारी अंतिम-16 में, प्रवीण जाधव-तरुणदीप रॉय ओलंपिक से बाहर

मंत्री और कलेक्टर ने किया फोन

सहदेव को रायपुर रवाना करने के बाद बस्तर कलेक्टर रजत बंसल और आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बालाजी अस्पताल के डायरेक्टर से बात की और सहदेव का बेहतर ढंग से इलाज करने के लिए अनुरोध किया।

गौरतलब है कि फैंस लगातार सहदेव के सेहत की बेहतरी को लेकर दुआ कर रहे हैं। इस बीच धीरे धीरे सहदेव की सेहत में सुधार हो रहा है और इस नन्हे स्टार के चेहरे पर मुस्कान लौटने लगी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।