टीआरपी डेस्क। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के सचिव स्नेहाशीष गांगुली की पत्नी कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। स्नेहाशीष बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली के बड़े भाई हैं। एक न्यूज़ एजेंसी की खबर के मुताबिक एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि पिछले सप्ताह स्नेहाशीष के सास-ससुर भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा मोमिनपुर के घर पर घरेलू नौकर भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सबका ट्रीटमेंट एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पूर्व रणजी खिलाड़ी स्नेहाशीष गांगुली हालांकि निगेटिव पाए गए हैं, लेकिन उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।जानकारी के मुताबिक इन चारों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतें थी। सबमें कोविड 19 के लक्षण दिखाई पड़ रहे थे। ये लोग गांगुली के पैतृक निवास पर नहीं, बल्कि किसी अन्य घर में रह रहे थे।

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इन सभी को प्राइवेट नर्सिंग होम में शिफ्ट कर दिया गया है। आज इनका दोबारा टेस्ट होगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक इन सबको डिस्चार्ज किया जाएगा या नहीं यह टेस्ट रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। हालांकि, इस मामले में अभी तक सौरव गांगुली या उनके परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

See also  बड़ी खबर: राज्य सरकार ने पेंशन कल्याण मंडल का किया पुनर्गठन, CS होंगे अध्यक्ष

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।