टीआरपी डेस्क। देश में इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने के पूरे आसार दिखाई पड़ रहे हैं। उत्तर भारत में मानसून की विदाई के साथ ही जाड़े का मौसम आरम्भ हो गया है। ऐसे में इस बार कड़ाके की ठंड के साथ ही सर्दी के मौसम का भी लंबा चलने का अनुमान है। हवा में घटती आद्रता, सूखी तेज हवा और साफ होते आसमान से ठंड की आहट शुरू हो गई है।

15 अक्तूबर से दिन के तापमान में भी कमी आने लगेगी

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि 15 अक्तूबर से दिन के तापमान में भी कमी आने लगेगी, जिसके बाद जाड़े की औपचारिक शुरूआत हो जाएगी। निम्न दबाव वाले उत्तरी क्षेत्रों में अब उच्च दबाव की वजह से हवाओं की रफ्तार बढ़ी है। स्काईमेट वैदर सर्विस से जुड़े वैज्ञानिकों ने बताया कि इस समय ‘ला नीना’ की स्थिति बन रही है जिससे सर्दी का मौसम लंबा हो सकता है, साथ ही ठंड भी कड़ाके की पड़ सकती है।

See also  ब्रेकिंग: नक्सलियों ने उखाड़ा रेलवे ट्रैक, लौह अयस्क लेकर विशाखापट्टनम जा रही मालगाड़ी डिरेल, किरंदुल-जगदलपुर रूट बंद

मानसून की बारिश भी पूरे देश में सामान्य से ज्यादा हुई

इसी वजह से मानसून की बारिश भी पूरे देश में सामान्य से ज्यादा हुई है। उत्तरी पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश से मानसून लौट चुका है। पिछले साल दिल्ली व आसपास से मानसून की विदाई 10 अक्तूबर को हुई थी लेकिन इस बार बहुत पहले हो गई। ऐसे में ठंड के मौसम की शुरूआत भी पहले होनी तय है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।