रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) आज उपचुनाव प्रचार के लिए उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) रवाना हो गए हैं। सीएम भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) रायपुर से लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं। सीएम बघेल यूपी के साथ हरियाणा भी चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। वहीँ उत्तरप्रदेश रवाना होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Former Chief Minister Raman Singh) के जेल भेजने वाले बयान पर सीएम बघेल ने पलटवार किया है।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह को बड़ा अहंकार है। रमन कमीशनखोरी के पैसे पर गरज रहे हैं। दंतेवाड़ा में हमनें भाजपा की सीट छीनी है। रमन सिंह ने दंतेवाड़ा में ठेकेदारों को लगाया था, अब वो ठेकेदार चित्रकोट में नहीं दिखाई दे रहे हैं।

वहीं नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि डर की वजह से नेता प्रतिपक्ष ने PIL लगाई है। हमें किसी को जेल भेजने का शौक नहीं है।

See also  जुड़वा बच्चों के जन्म के कुछ घंटे बाद ही प्रसूता की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।