टीआरपी डेस्क। अगर आप भी Google pay से पेमेंट करते हैं तो सावधान हो जाइए। गूगल पे पर लोगों का पर्सनल डाटा स्टोर करने का बड़ा आरोप लगा है। इसी मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में 14 जनवरी को सुनवाई होनी है।

अभिजीत मिश्रा की ओर से दायर याचिका के मुताबिक Google pay ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम का उल्लंघन कर रहा है। याचिका के मुताबिक गूगल पे ग्राहकों से पेमेंट करते समय उनकी पर्सनल जानकारी ले रहा है।

आरोप के मुताबिक कंपनी पेमेंट करते समय लोगों के आधार और बैंक से जु़ड़ी जानकारी लेकर अपने पास स्टोर कर रही है। यह प्राइवेसी के अधिकारों के नियमों का उल्लंघन है। प्राइवेसी अधिकारों का हनन कानूनी तौर पर जुर्म है। अपराध साबित होने पर इस मामले में कड़ी सजा का प्रावधान है।

नियमों का पालन नहीं कर रही कंपनी

अभिजीत मिश्रा की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि कंपनी आधार कानून 2016, पेमेंट और सेटलमेंट सिस्टम कानून 2007 और बैंकिंग नियमन कानून 1949 का कथित रूप से उल्लंघन कर रहा है जो सरासर गलत है। अगर मामला साबित होता है तो कंपनी पर कार्रवाई हो सकती है।

See also  छत्तीसगढ़ में इमरजेंसी केयर टेक्नीशियन प्रशिक्षण कोर्स के लिए इस तारीख से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया, इन मेडिकल कॉलेजों में होगी पढ़ाई

जस्टिस प्रतीक जलान और विभू बाखरु की पीठ में यह याचिका दायर की गई है। पीठ ने याचिकर्ता को सभी जानकारी मुहैया कराने को कहा है। वहीं याचिकर्ता का कहना है कि Google pay समेत इस तरह के मामलों की सभी जनहित याचिकाओं की जानकारी दी जाए। इस मामले के साथ ही गूगल तीसरी बड़ी विदेशी कंपनी बन गई है जिसके खिलाफ भारत में नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। इससे पहले कल ही ईडी ने एमेजॉन और फ्लिफकार्ट के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।