भगवत का मंदिर दर्शन, सीएम भूपेश का ट्वीट… ममता और शक्ति का हुआ होगा अहसास
भगवत का मंदिर दर्शन, सीएम भूपेश का ट्वीट… ममता और शक्ति का हुआ होगा अहसास

0 कहा ये देखेंगे तो सेवा, शिक्षा, संस्कार, आधुनिकता एक साथ जोड़ना भी सीख सकेंगे

विशेष संवादाता, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के मां कौशल्या धाम और राम मंदिर दर्शन तो आरएसएस प्रमुख ने लिखित निमंत्रण के बाद कर लिया। उनके यूं अचानक दर्शन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सियासी अंदाज़ में एक के बाद एक दो ट्वीट करके कुछ सियासी अंदाज़ में आरएसएस प्रमुख को चंद नसीहतें और कुछ उम्मीद जताई हैं। सीएम बघेल ने पहले ट्वीट में उनके मंदिर दर्शन पर लिखा है कि ‘हमने मोहन भागवत जी को माता कौशल्या मंदिर दर्शन करने के लिए आमंत्रित किया था। मुझे विश्वास है कि वहां पहुंचकर उन्हें शांति की अनुभूति हुई होगी। मंदिर का नया स्वरूप, मां कौशल्या की ममता, भांचा राम की शक्ति का उन्हें अहसास हुआ होगा।’
सीएम भूपेश ने आगे लिखा है, ‘हम उन्हें गौठान देखने के लिए आमंत्रित करते हैं जिससे गौ माता की सेवा, उन्हें उत्पादकता से जोड़ना इत्यादि जान सकें।’
‘संस्कृत अनिवार्य विषय के साथ स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना के अंतर्गत तैयार शानदार स्कूल भी यदि देखेंगे तो शिक्षा, संस्कार, आधुनिकता एक साथ जोड़ना भी सीख सकेंगे।’ इन दोनों ट्वीट पर फ़िलहाल आरएसएस जवाब नहीं आया है।

See also  ED News Breaking - अरविंद सिंह की रिमांड बढ़ी, निरंजन दास की अग्रिम जमानत पर फैसला कल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।