रायपुर। Chief Minister Bhupesh Baghel मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को होने वाली भूपेश बघेल कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण की स्थिति और उससे निपटने के नए उपाय, वैक्सीनेशन की तैयारियों पर चर्चा होगी। साथ ही 1 दिसबंर से होने वाली धान खरीदी के साथ निवार तूफान से हुई बारिश से खेतों में कटी फसल को हुए नुकसान पर किसानों को मुआवजे को लेकर भी निर्णय हो सकते हैं।

मुख्य सचिव आरपी मंडल का रिटायरमेंट 30 को, आखिरी बार कैबिनेट की बैठक में होंगे शामिल

बता दें कि मुख्य सचिव आरपी मंडल 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। मुख्य सचिव के रूप में शनिवार को वे अंतिम बार कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। बता दें कि राज्य सरकार ने मंडल का कार्यकाल तीन माह बढ़ाने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा था लेकिन केंद्र से प्रस्ताव को अब तक मंजूरी नहीं मिली है।

बैठक में राज्य के अगले मुख्य सचिव की नियुक्ति होगी चर्चा

राज्य के अगले मुख्य सचिव के रूप में अमिताभ जैन की नियुक्ति तय मानी जा रही है। हालांकि, वरिष्ठता में राजस्व मंडल के चेयरमैन सीके खेतान सबसे ऊपर हैं लेकिन कुछ माह बाद ही उनका रिटायरमेंट है। अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और वर्तमान में वे वित्त विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर हैं, उनके पास जल संसाधन विभाग का भी प्रभार है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।