नड्डा के सेलेक्शन पर भूपेश की चुटकी, कहा दो ने मिलकर एक को चुन लिया, यह कैसा लोकतंत्र ?
नड्डा के सेलेक्शन पर भूपेश की चुटकी, कहा दो ने मिलकर एक को चुन लिया, यह कैसा लोकतंत्र ?

विशेष संवादाता, रायपुर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा कोएक्सटेंशन दिए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए चुटकी ली है। । सोमवार को भाजपा ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी। इस एक्सटेंशन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मिडिया में भी सवाल किया है। उन्होंने पूछा-यह कैसा लोकतंत्र है भाई, दो ने मिलकर एक को चुन लिया, बस हो गया?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस से चर्चा में कहा, “कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है, यह पूरा देश जानता है। भाजपा के अध्यक्ष का चुनाव हो गया किसी को पता ही नहीं। यह कैसा लोकतंत्र है भाई? दो जने बना दिये बस हो गया! न मीटिंग, न मतदान, न चुनाव की तिथि और अध्यक्ष दोबारा बन गये। भाजपा में कहां आंतरिक लोकतंत्र है। उनका अध्यक्ष तो दोबारा बन गया। किसी को पता चला है, मीडिया में चर्चा हुई है? क्यों नहीं हुई। पूछिए न आप किसी से सवाल। यहां भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के सब नेता हैं उनसे पूछा जाना चाहिए कि उनके यहां कैसे चुनाव हो गया अध्यक्ष का।’ मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी यह सवाल उछाला है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।