जहाज जलकर खाक
बड़ा हादसा: हांगकांग में एक के बाद एक 16 जहाज जलकर खाक

टीआरपी डेस्क। हांगकांग के हाइफून शेल्टर में रविवार की सुबह एक के बाद एक 16 जहाजों में आग लग गई, जिसके चलते करीब 10 नावें डूब गईं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: BREAKING : छत्तीसगढ़ के अब इस जिले में सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, थियेटर, पार्क और स्वीमिंग पूल खोलने की मिली अनुमति, आदेश जारी

आग हांगकांग के एबरडीन साउथ टाइफून शेल्टर में तड़के करीब 2:30 बजे लगी। आग इतनी भीषण की थी कि छह घंटे से अधिक समय तक जलती रही। अग्निशमन दल को करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाने में सफलता मिली।

यह भी पढ़ें: अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में पाकिस्‍तान के मुकाबले भारतीय चावल ने मारी बाजी, जानिए वजह?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फायरब्रिगेड ने आग लगने के दौरान जहाजों से 35 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। हादसे में किसी की जान जाने की खबर नहीं है। हालांकि, एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।