एडिशनल एसपी और एसडीओपी को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस

रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी ने नवागढ़ टीआई अंबर सिंह भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही एडिशनल एसपी विमल बैस और एसडीओपी राजीव शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि बेमेतरा जिले के नवागढ़ थानांतर्गत ग्राम जेवरा में गुरुवार को अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। इसके बाद डीजीपी अवस्थी ने जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की है।

डीजीपी ने इसके अतिरिक्त उक्त पूरे मामले की जांच के आदेश आईजी दुर्ग रेंज विवेकानंद सिन्हा को दिए हैं। डीजीपी डीएम अवस्थी ने बताया कि शराब की अवैध बिक्री, परिवहन एवं तस्करी होने पर सीधे टीआई जिम्मेदार होंगे। जिस इलाके में शराब का अवैध कारोबार होगा वहां के टीआई के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

डीजीपी डीएम अवस्थी ने बताया कि शराब की अवैध बिक्री, परिवहन एवं तस्करी होने पर सीधे टीआई जिम्मेदार होंगे। जिस इलाके में शराब का अवैध कारोबार होगा वहां के टीआई के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

दूसरे राज्यों में बनी शराब को छत्तीसगढ़ में खपाने वाले हुए सक्रिए

उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले ही बिलासपुर के पचपेड़ी थाना प्रभारी सुनील तिर्की को शराब की अवैध बिक्री, परिवहन और तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण न करने पर निलंबन की कार्रवाई की गई थी। दूसरे राज्यों में बनी शराब को छत्तीसगढ़ में खपाने वाले भी इन दिनों काफी सक्रिए हो गए हैं। लगातार रायपुर व आसपास के जिलों में शराब बिक्री के मामले सामने आ रहे हैं। अवैध शराब की फैक्ट्री भी संचालित होने की खबर पुलिस विभाग के आला अधिकारियों तक पहुंच रही हैं।

आबकारी मंत्री कवासी लखमा के निर्देश पर प्रदेश में मदिरा की अवैध बिक्री, भंडारण तथा परिवहन के खिलाफ लगातार प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में रायपुर के कलेक्टर डाक्‍टर एस. भारतीदासन तथा उपायुक्त आबकारी अरविंद पाटले के मार्गदर्शन में भूमिया थाना तिल्दा में रोड चेकिंग के दौरान अवैध शराब के परिवहन को पकड़ा गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।