टीआरपी डेस्क। केंद्र सरकार के बाद अब भारतीय रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 124 वीं जयंती पर हावड़ा-कालका एक्सप्रेस का नाम बदलकर ‘नेताजी एक्सप्रेस’ कर दिया है। कोलकाता में नेताजी की 125 वीं जयंती से ठीक एक दिन पहले यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

जिसकी जानकारी रेलमंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट के ज़रिये दी। उन्होंने लिखा कि नेताजी के पराक्रम ने भारत को स्वतंत्रता और विकास के एक्सप्रेस मार्ग पर पहुंचा दिया। मैं ‘नेताजी एक्सप्रेस’ की शुरुआत के साथ उनकी जयंती मनाने के लिए रोमांचित हूँ।

बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने का ऐलान किया। जिसकी जानकारी संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंसके ज़रिये दी। साथ ही नेताजी की जयंती पर कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी खुद हिस्सा लेंगे।

See also  ब्रेकिंग: तीन साल में विज्ञापनों पर मोदी सरकार ने खर्च किया 1700 करोड़

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।