जगदलपुर/सुकमा। martyr of Cobra Battalion Naxalite Ambush in Sukma जिले में नक्सलियों ने कोबरा 206 बटालियन के जवानों पर आईईडी से हमला किया है. इस हमले में असिस्टेंट कमांडेंट नितिन भालेराव शहीद हो गए हैं, जबकि 9 CRPF जवानों के जख्मी होने की जानकारी मिली है।

बताया जा रहा है कि ये सभी जवान रात दस बजे के करीब ऑपरेशन से लौट रहे थे, तभी ताड़मेटला इलाके के बुर्कापाल से छह किलोमीटर दूर एक स्थान पर जवान नक्सलियों के निशाने पर आ गए।

घायल सभी जवान कोबरा 206 बटालियन के हैं. सुकमा एसपी केएल ध्रुव ने इस हमले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर ले जाया गया है, जबकि असिस्टेंट कमांडेंट नितिन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया है।

नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर बुरकापाल, तेमलवाड़ा और चिंतागुफा से ज्वॉइंट ऑपरेशन चलाया गया. देर शाम ताड़मेटला के जंगल में गश्त करते हुए जवान आगे बढ़ रहे थे कि इस दौरान जवान स्पाइक होल व आईईडी की चपेट में आ गए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।