रायपुर। रायपुर में आगामी नगर निगम चुनाव में 70 वार्डों के आरक्षण (reservation) को लेकर सस्पेंस ख़त्म हो गया है। सभी 70 वार्डों के क्रमवार आरक्षण की लिस्ट जारी कर दी गयी है। इन 70 वार्डों में किन वर्गों के खाते में कितने वार्ड आये हैं, यह प्रक्रिया लॉटरी सिस्टम से पूरी कर ली गयी है। इस प्रक्रिया के बाद अब नगर निगम चुनाव में दावेदारी पेश करने वाले जनप्रतिनिधि खुलकर सामने आने लगेंगे। ऐसे में अब देखना ये होगा कि रायपुर नगर निगम चुनाव में राजनीतिक सरगर्मियां किस कदर बढ़ती है।

 70 वार्डों का ऐसा आरक्षण

वर्ग                          वार्ड     पुरुष   महिला
1. सामान्य वर्ग-      40      27       13
2. ओबीसी-             18      12       06
3. एसटी –               09     06       03
4. एससी –              03     02       01

See also  शिक्षा और खाद्य सुरक्षा कानून में सुधार की तैयारी, सरकार ला सकती है नए प्रावधान

यहां देखें सूची

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।