बिग ब्रेकिंग: मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के पास संदिग्ध कार और विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप; पुलिस और एटीएस सहित कमांडो तैनात
बिग ब्रेकिंग: मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के पास संदिग्ध कार और विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप; पुलिस और एटीएस सहित कमांडो तैनात

मुंबई। मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर संदिग्ध स्कॉर्पियो मिलने से हड़कंप मच गया है। इसमें जिलेटिन की 20 छड़ें बरामद हुई हैं। मौेके पर मुंबई पुलिस और एटीएस की टीम पहुंच चुकी है और जांच में जुटी है। बम निरोधक दस्ते भी पहुंच गए हैं। मुकेश अंबानी के घर के बाहर कमांडो तैनात कर दिए गए हैं।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के कुछ दूरी पर स्कॉर्पियो गाड़ी मिली है। उसमें जिलेटिन की छड़ी पाई गई है। इसकी जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। जो भी असलियत है, जल्द से जल्द सामने आएगी।

मुंबई पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गामदेवी पुलिस स्टेशन के तहत एक संदिग्ध गाड़ी मिली है जिसमें जिलेटिन की छड़ें हैं। बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वायड और दूसरी पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। गाड़ी की जांच में कुछ विस्फोटक सामग्री जिलेटिन मिली हैं। यह असेंबल्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस नहीं है। जांच अभी जारी है।

See also  Transfer News: MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 18 IAS का तबादला, देखिए लिस्ट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।