वॉशिंगटन। बाजार में जल्द कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) आने की उम्मीद कर रहे लोगों को उस समय बड़ा झटका लगा जब जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson and Johnson) को वैक्सीन का ट्रायल अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। दरअसल कंपनी ने यह कदम उस समय उठाया जब वैक्सीन लगाने के बाद एक शख्स बीमार पड़ गया।

जॉनसन एंड जॉनसन ने इस मामले में बयान जारी कर कहा कि एक वॉलेंटियर के बीमार होने के कारण कंपनी ने अपने ट्रायल को अस्थायी रूप से रोक दिया है।

जॉनसन एंड जॉनसन ने हाल ही में इस वैक्सीन के आखिरी फेज का ट्रायल शुरू किया था। ट्रायल शुरू करते समय कंपनी ने कहा था कि अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, चिली, कोलंबिया, मैक्सिको और पेरू में 60 हजार लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ेंThe Rural Press कीसारीखबरें।

See also  Transfer News : तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।