छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में पहली बार जन्माष्टमी पर्व पर मदिरा और मांसाहार की दुकानें रहेंगी बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जन्माष्टमी पर ड्राई-डे रहेगा। सरकार ने शराब और मांसाहार की दुकानों को पूरी तरह बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसकी वजह से सोमवार को शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। मांस की बिक्री और मांसाहार की दुकानों को भी बंद रखना होगा।

पहली बार हुआ ऐसा आदेश

प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। इस बीच सरकार ने इस पर्व को लेकर बड़ा फैसला किया है। ऐसा पहली बार है जब जन्माष्टमी पर शराब की बिक्री को रोक दिया गया है। मांसाहार की दुकानों को भी कल बंद रखने का आदेश जारी हुआ है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।