Raipur Police Arrested Two Ganja Smugglers - दो गांजा तस्कर अरेस्ट, लोकल धंधेबाज़ों पर क्यों है थाना मेहरबान
Raipur Police Arrested Two Ganja Smugglers - दो गांजा तस्कर अरेस्ट, लोकल धंधेबाज़ों पर क्यों है थाना मेहरबान

रायपुर। प्रदेश में गांजा, अवैध मादक पदार्थों एवं अन्य अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु प्रदेश के सीमावर्ती स्थानों में चेकपोस्ट लगाये जाएंगे। डीजीपी डीएम अवस्थी ने इस तारतम्य में सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुये कहा है कि प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों से अवैध गांजा के राज्य में प्रवेश की सूचना अक्सर मिलती रहती है।

गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिये सीमावर्ती जिले जिनकी सीमाएं अन्य प्रदेशों से लगती है, वहां पर चेक पोस्ट लगाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही चेकपोस्ट में कैमरे लगाने के निर्देश भी दिये गये हैं।

जारी निर्देश में कहा गया है कि सीमावर्ती राज्यों से आने वाले मार्गों में चेकपोस्ट लगाकर पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल तैनात करते हुये अवैध गांजा, शराब एवं अन्य अवैध वस्तुओं की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाएं।

डीजीपी ने निर्देश दिये हैं कि सभी एसपी अपने जिले में गांजा व अन्य मादक पदार्थों के अवैध भंडारण, विक्रय, अवैध परिवहन एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना सुनिश्चित करें।

See also  शिक्षा व्यवस्था पर सवालः अंत्येष्टि न लिख पाने से शिक्षक की वेतन वृद्धि रोकने का आदेश देने वाले जिला शिक्षा अधिकारी ही असमर्थता लिखने में असमर्थ

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।