रायपुर। छठ पूजा के मौके पर दुर्ग और पटना के बीच रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से अच्छी खबर सामने आयी है। इसके तहत दो छठ पूजा स्पेशल गाड़ी 08891/ 08892 दुर्ग-पटना-दुर्ग के बीच दो अतिरिक्त फेरे के लिये चलाई जाएंगी। इस ट्रेन के परिचालन से छठ पूजा के मौके पर बिहार में अपने घरों को जाने वाले बहुत से लोगों को राहत मिलेगी।

यह गाड़ी दुर्ग से 08891 नंबर के साथ 16 व 17 नवंबर, 2020 को तथा पटना से 08892 नंबर के साथ 17 व 18 नवंबर को चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में दो जननेटेर, तीन सामान्य, सात स्लीपर, दो एसी-टू, छह एसी थ्री, एक एसी-टू कम एसी- प्रथम श्रेणी सहित कुल 21 कोच रहेंगे।

आपको बता दें कि दुर्ग जिले में बड़ी संख्या में मूल रूप से बिहार के रहने वाले लोग रहते हैं। इसके साथ ही राजधानी रायपुर में भी बड़ी संख्या में बिहार के लोग काम और नौकरी के लिए रह रहे हैं। यहां से छठ त्योहार के लिए बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित बिहार के अपने मूल गांवों के लिए ट्रेन के माध्यम से जाते हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से अभी ट्रेनों का सीमित परिचालन हो रहा है।

See also  भूख हड़ताल के दौरान आतिशी का ब्लड शुगर लेवल गिरा : अस्पताल में कराया गया दाखिल

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।