TRPDESK.नीट और जेईई मेंस परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के अच्छी खबर है। नेशनल टेंस्टिंग एजेंसी ने अभ्यार्थियों को फॉर्म में सुधार के लिए फिर एक मौका दिया है। इसके लिए एनटीए ने करेंक्शन विंडो को खोला है। अभ्यार्थी अंतिम तारीख से पहले अपने फार्म में सुधार कर सकते हैं।

बता दें कि नीट 2020 के लिए कुल 15,93,452 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और 9 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने जेईई मेन अप्रैल सत्र के लिए पंजीकरण किया है। इस बीच एडमिट कार्ड जारी होने से पहले कोरोना वायरस के कारण इसकी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया।

वहीं अब नेशनल टेंस्टिंग एजेंसी ने उम्मीदवारों के लिए फॉर्म में सुधार के लिए एक और मौका दिया है। अभ्यार्थी 1 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच सुधार कर सकते हैं। वहीं फॉर्म में किए गए परिवर्तनों के आधार पर अतिरिक्त शुल्क भुगतान की आवश्यकता होती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.injeemain.nta.nic.in पर जाकर आसानी से सुधार कर सकते है। वहीं जल्द ही परीक्षा की नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।

See also  रायपुर में जरूरतमंद भोजन के लिए कंट्रोल रूम के इस नंबर पर कर सकते हैं संपर्क, स्वयंसेवी संस्थाओं और जिला प्रशासन की विशेष पहल

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।