स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव

रायपुर। अभी-अभी सूत्रों से खबर आ रही है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एक बार फिर से दिल्ली प्रवास पर निकल गए हैं। दिल्ली दौरे की खबर आते ही सत्ता के गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

बता दें कि आज स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग की समीक्षा बैठक ली थी। जिसके तत्काल बाद ही वे दिल्ली के लिए रवाना हुए। लम्बे समय से दिल्ली प्रवास पर रहे स्वास्थ्य मंत्री आज अचानक फ़िर लौट गए हैं दिल्ली। अनुमान है कि वहां वे हाइकमान से मिल सकते हैं।

सिंहदेव अभी परसों ही दिल्ली से वापस रायपुर पहुंचे थे। इन दिनों प्रदेश में ढाई-ढाई साल का मुद्दा गरमाया हुआ है जिसके चलते छत्तीसगढ़ के अधिकांश नेता, मंत्री व कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे थे। हालांकि उनके एक समर्थक ने जानकारी दी कि उनका यह दिल्ली दौरा राजनीतिक नहीं है। वे इस दफा पारिवारिक आयोजन में शामिल होने गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

See also  Coronavirus India Updates: देश में मरीजों की संख्या 54 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 86 हजार नये मामले

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।