मंत्रालय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगभग थम गई है। कोरोना के घटते संक्रमण के बीच प्रदेश के कई जिले अनलॉक हो गए हैं। वहीं प्रदेश में स्थिति अब सामान्य होती जा रही है। ऐसे में सरकारी कार्यालयों के लिए सरकारन ने नया फरमान जारी किया है।

कोरोना की वजह से प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में अब तक 50 प्रतिशत कर्मचारियों को ही आने की इजाजत थी। अधिकारी हालांकि शत प्रतिशत आ रहे थे, लेकिन कर्मचारियों को रोटेशन के आधार पर सिर्फ 50 प्रतिशत ही आने की इजाजत थी। लेकिन अब राज्य सरकार ने सरकारी दफ्तरों के संचालन को लेकर नया निर्देश जारी कर दिया है।

14 जून से प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में सभी श्रेणी के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति शुरू हो जायेगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बाबत सभी विभागों, कलेक्टरों और विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिया है। सरकारी कार्यालयों में अब कोरोना गाइडलाइन के पालन के साथ प्रवेश की इजाजत होगी।

See also  भूविस्थापित महिलाओं ने एस ई सी एल के कुसमुंडा कार्यालय के मुख्य द्वार पर जड़ दिया ताला, 2 दशक से रोजगार और पुनर्वास के लिए कर रहीं संघर्ष

अधिकारी व कर्मचारी को दफतर में कोरोना नियमों का पालन करना होगा। मास्क लगाना, एक दूसरे से दूरी बनाये रखना और सेनेटाइजर का वक्त- वक्त पर इस्तेमाल करना होगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।