बड़ी खबर- Parliament Monsoon Session से पहले पीयूष गोयल चुने गए राज्यसभा में सदन के नेता

टीआरपी डेस्क। Parliament Monsoon Session: बीजेपी ने पीयूष गोयल को राज्यसभा में सदन के नेता के रूप में नियुक्त किया है। संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले बीजेपी ने ये बड़ा फैसला लिया है।

बता दें कि मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू हो रहा है। हाल ही में हुए नए कैबिनेट विस्तार में पीयूष गोयल अब वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अलावा कपड़ा मंत्रालय का भी प्रभार संभाल रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले बीजेपी के सीनियर नेता थावरचंद गहलोत राज्यसभा में सदन के नेता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब वे कर्नाटक के राज्यपाल हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।