बड़ी खबर- घूस लेते पकड़ाया एसडीएम का बाबू... जमीन डायवर्सन के नाम पर मांग रहा था 50 हजार रु.

टीआरपी डेस्क। एंटी करप्शन ब्यूरो ने सूरजपुर के एक घूसखोर बाबू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जमीन डायवर्सन के नाम सहायक ग्रेड-2 मुनेश्वर राम ने 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बतौर रिश्वत 5 हजार रु एडवांस के रूप में ले रहा था। तभी एसीबी की टीम ने दफ्तर में ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

सूरजपुर के रहने वाले एक व्यक्ति सुनील कुमार पांडेय ने शिकायत दर्ज करायी उसकी जमीन के डायरवर्सन का कागज एसडीएम आफिस के बाबू मुनेश्वर राम ने रोक रखा है। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसने 0.02 हेक्टेयर जमीन का डायवर्सन व्यावसायिक कामों में करने के लिए आवेदन लगाया है, जिसे कई महीनों से रिश्वत नहीं देने की वजह से रोककर रखा गया है।

बाबू डायवर्सन के एवज में उससे 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। बतौर पहली किश्त उससे 5 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। शिकायत के आधार पर जब एसीबी की टीम ने जांच शुरू की, तो शिकायत सही मिली। जिसके बाद एसीबी ने घूसखोर कर्मचारी को रंगे हाथों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। 50 हजार घूस की रकम में से पहली किश्त के तौर पर 5 हजार रूपये लेकर जैसे ही शिकायतकर्ता ने घूसखोर बाबू को दिया। एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।