टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजापुर में नक्सलियों ने शनिवार को 4 ग्रामीणों की हत्या कर दी। इन ग्रामीणों को जन अदालत लगाकर मारा गया। नक्सलियों के कब्जे में अभी भी 16 ग्रामीणों के होने की आशंका है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मौके पर पुलिस बल भेजा गया है। इसके बाद ही स्थिति के स्पष्ट होने की सम्भावना है।

बीजापुर एसपी कमल लोचन कश्यप का कहना था कि ग्रामीणों के मारे जाने की खबर आई है। उनके नाम और पहचान नहीं हो पाई है। एसपी ने ग्रामीणों के अगवा होने की पुष्टि नहीं की। उन्होंने बताया कि नदी पार का मामला है। गांव वालों की मानें तो 2 दिन पहले नक्सलियों ने मेटापाल और पूसनार गांव से 25 ग्रामीणों को अगवा किया था। इनमें से 4 की हत्या कर दी गई।

5 दिन पहले एएसआई को अगवा कर हत्या की थी

See also  मेहुल चोकसी की पत्नी का सनसनीखेज दावा, मिस्ट्री गर्ल ने पति को भारत लाने के लिए बिछाया जाल

बीजापुर में ही नक्सलियों ने 30 अगस्त को कुटरु थाना में पदस्थ एएसआई (सहायक सब इंस्पेक्टर) नागैय्या कोरसा को अगवा कर लिया था। वह शाम को ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहे थे। अगले दिन 31 अगस्त की सुबह उनका शव कुटरू-बीजापुर मार्ग पर केतुलनार के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।