बिलासपुर। एक कारोबारी ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। कारोबारी पिछले कई दिनों से सर्दी-खांसी और बुखार (Covid 19 symptoms) की समस्या से परेशान थे। कई प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों ने कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते इलाज करने से इंकार कर दिया। यह मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रतनपुर निवासी अनिल गुप्ता (47) पिता माखनलाल गुप्ता यहां श्रीराम प्लाजा में पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट में रहते थे। उनका सिटी कोतवाली के बगल में ही प्रॉपर्टी का कारोबार है। सोमवार देर रात वह अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर पर गए (coronavirus suicide rate) और वहां से नीचे कूद गए। आवाज सुनकर लोग बाहर दौड़े कर आए तो देखा अनिल का शव पड़ा हुआ था।

इलाज नहीं मिलने से परेशान था कारोबारी

परिजनों के अनुसार अनिल पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उन्हें सर्दी-खांसी और बुखार (Covid 19 symptoms) था। इसके इलाज के लिए वह कई जगह जा चुके थे, लेकिन कोरोना की आशंका से डॉक्टर उन्हें मना कर देते। जिसके कारण वह परेशान थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते उन्होंने खुदकुशी का कदम उठाया। हालांकि बताया जा हा है कि पारिवारिक विवाद भी था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

See also  दूसरे चरण के मतदान के पहले कांग्रेस ने पार्टी के उपाध्यक्ष को किया निलंबित, देखें आदेश

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।