रीवा। रीवा जिले के सिरमौर से भाजपा विधायक दिव्यराज सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। जिसके बाद उनका सैंपल लिया गया और आज रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आते ही विधायक के घर किला परिसर को कंटेनमेंट घोषित कर दिया गया गया है। राज्यसभा चुनाव के दिन दिव्यराज पार्टी विधायक ओम प्रकाश सकलेचा के संपर्क में आए थे।

बता दें कि चीन सीमा पर शहीद हुए सेना के जवान दीपक सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह भी ग्राम फरेंदा पहुंचे थे। इनके पहले राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिसके बाद उनके संपर्क में आए विधायक अपनी कोरोना जांच करवाने अस्पताल पहुंच गए। उनके संपर्क में आए सभी विधायकों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  टीआरपी ब्रेकिंग : नामांकन से पहले बीजेपी में घमासान,दफ्तर में घुसने नहीं दे रहे कार्य​कर्ता,गेट पर डटे

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।