महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्य सभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम ने आज महासमुंद जिले के प्रवास के दौरान भाजपा कार्यालय मे जिला पदाधिकारी व मंडल प्रभारी ,मंडल अध्यक्षो की बैठक ली।

बैठक मे राष्ट्रीय महामंत्री ने पदाधिकारियो को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोगो को प्रेरित करने ,केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रचार – प्रसार करने , प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को लोगो को सुनने के लिए लोगो को जागरुक करने को कहा, साथ ही लोगो की समस्याओं को भी सुना व निराकरण करने की बात कही ।

यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस पायल रोहतगी गिरफ्तार, जानिए किस मामले में हुई कार्यवाही?

राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम के अलावा पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू ,जिला अध्यक्ष रुप कुमारी चौधरी , पूर्व विधायक डा विमल चोपडा ,पूर्व विधायक पूनम चन्द्राकर सहित भाजपा के कार्यकर्ता बैठक में मौजूद थे। मिडिया से चर्चा के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने 25 जून 1975 मे लगाये गये आपातकाल को कालादिवस बताते हुए कांग्रेस को जमकर कोसा।

See also  मुख्यमंत्री बघेल ने किया 'जल मितान-युवा उद्यमी' उद्यमिता कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।