रायपुर। राजधानी के रेलवे स्टेशन में खड़ी एक ट्रेन में ब्लॉस्ट हुआ है। इस हादसे में सीआरपीएफ के करीब 6 जवान घायल हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह 6ः30 बजे हुआ है। सीआरपीएफ की 211 बटालियन के जवान स्पेशल ट्रेन से जम्मू जा रहे थे। तभी ग्रेनेड डमी कारतूस बॉक्स में रखा था। सामान शिफ्टिंग के दौरान बारूद ट्रेन की बोगी में रखते ही फट गया।

घटना में 6 लोगो के घायल होने की सूचना है। हवलदार विकास चौहान को ज्यादा चोटे आने से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। में दो बोगियों में शिफ्टिंग के दौरान ये घटना हुई है। घायल जवानों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है. वहीं इस घटना के बाद सीआरपीएफ के वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंचकर हादसे वाली जगह का मुआयना कर रहे हैं।

आज सुबह 6:30 बजे झारसुगुड़ा से जम्मू तवी जा रही सीआरपीएफ की स्पेशल ट्रेन जो की प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी। जिसमें तीन कंपनी 65bn, B/80bn और G/211bn की शिफ्ट हो रही थी, सामान लोडिंग के दौरान इगनाइटर सेट और एसडी कार्तिज जो की ट्यूब लॉन्चिंग में यूज होता है, का एक बॉक्स लोडिंग के दौरान Spl ट्रेन के बोगी no 9 के गेट के पास हाथ से छूट गया जिससे छोटा सा ब्लास्ट हुआ।

See also  गंगा में बहकर आए शवों के साथ क्या किया जा रहा है.... रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

इससे 4 जवान घायल हो गए जिनमें से एक हेड कांस्टेबल चौहान को नारायणा हॉस्पिटल में एडमिट किया है शेष 3 जवान फर्स्ट देकर ट्रेन के साथ रवाना हो गए, इस ट्रेन के प्रभारी 2IC/81bn केके कन्हार थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।