बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सीपत स्थित NTPC प्लांट में बुधवार देर रात ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि पेंट हाउस की छत उड़ गई। वहीं 500 मेगावाट की यूनिट ठप हो गई है। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
ब्लास्ट से उत्पादन ठप, सुधार कार्य किया जा रहा
ब्लास्ट के कारण प्लांट में 500 मेगावाट की यूनिट ठप होने से उत्पादन भी बाधित हो गया है। घटना से जनरेशन का भी बड़ा नुकसान होना बताया जा रहा है। हालांकि शिफ्ट चेंज ओवर के समय हादसा होने के कारण कोई जन हानि की खबर नहीं है। इसके बावजूद NTPC प्रबंधन मामले को दबाने में लग गया है।


