विधानसभा
विधानसभा के सचिवालय में बम की सूचना से हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा

टीआरपी डेस्क। प्रदेश विधानसभा के सचिवालय में रविवार को बम की सूचना से हड़कंप मच गया। महाराष्ट्र विधानसभा के सचिवालय में बम की सूचना मिलते ही बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड चेकिंग करने पहुंचा है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह सूचना फर्जी प्रतीत होती है। आगे की जांच की जा रही है।

इस बीच, सचिवालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सचिवालय के चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है। अभी तक बम या अन्य कोई विस्फोटक सामग्री नहीं बरामद हुई है। गौरतलब है कि इससे पहले इसी साल उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के निकट कार में विस्फोट मिलने की घटना सामने आई थी। इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारी हो चुकी हैं। यह मामला काफी समय तक सुर्खियों में रहा था।

हर पहलू की जांच

बम की सूचना आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष को मिली थी। इसके बाद मुंबई पुलिस के साथ-साथ कई अन्य जांच दल सक्रिय हो गए। इस मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।