टीआरपी डेस्क। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बीते दिन ओडिशा तट से जमीन पर मार करने वाली ब्रह्मोस

सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 8.4 मीटर लंबी और 0.6 मीटर चौड़ी यह मिसाइल 300 किलोग्राम

वजन तक विस्फोटक ले जाने में सक्षम है। मिसाइल का वजन तीन हजार किलोग्राम है और 300 किलोमीटर तक मार

करने में सक्षम है। इस परीक्षण के बाद भारतीय वायु सेना की ताकत में और भी इजाफा हुआ है। अब दुश्मन को ऐसा

मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकेगा कि उसके होश उड़ जाएंगे।

 

आवाज की गति से भी 2.8 गुना तेज

आपको बता दे कि यह आवाज की गति से भी 2.8 गुना तेज गति से मार करती है। ब्रह्मोस सुपरसोनिक रडार को

चकमा देने में भी सफल है। जमीन हवा और पानी से हमला करने में सक्षम है। भारतीय वायुसेना ब्रह्मोस सुपरसोनिक

क्रूज मिसाइल के अभ्यास में 300 किलोमीटर दूर लक्ष्य को निशाना बनाया। अभ्यास अंडमान निकोबार में किया गया।

 

Source : ANI

hhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।