रायपुर। कोरोना की रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार प्रयास कर रही है इस बीच मास्क और जाँच किट लेकर दिल्ली और पुणे से दो विशेष विमान रायपुर एयरपोर्ट पहुँच चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम सामानों को कलेक्ट करने एयरपोर्ट पहुँच गई है। दिल्ली और पुणे से आए सामानों को तत्काल सभी जिलों में भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

खाद्यान्न की कालाबाजारी रोकने सीएम भूपेश बघेल ने दिए कड़े निर्देश

इधर सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों से रूबरू हुए। सीएम ने सभी जिलों में खाद्यान्न की कालाबाजारी रोकने के कड़े निर्देश दिए हैं। कोरोना वायरस से लड़ने के इंतजामों पर भी सीएम ने विस्तृत जानकारी ली। वीडियो कॉन्फ्रेंस में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर मौजूद रहे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  अच्छी खबर: अब घर बैठे ही कर सकेंगे गैस सिलैंडर बुक, पेमेंट भी होगा ऑनलाइन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।