रायपुर। प्रदेश की भूपेश सरकार जल्द ही बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर करने जा रही है। ये खबर है कि आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग होनी है।
बता दें कि इससे पहले 27 मई को राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 28 में से 23 जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया था। राज्य बनने के बाद अब तक का सबसे बड़ा ट्रांसफर था।


सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार अब राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में बड़ी उलटफेर करने जा रही है। लिस्ट लगभग तैयार है और कभी भी आदेश जारी किए जा सकते हैं।


लंबे समय से जमे और शिकायत वाले अफसरों पर​ गिरेगी तबादले की गाज


राप्रसे अधिकारियों के तबादले में दो तरह के मापदंड बनाए गए हैं। पहला, जिनका कार्यकाल साल, डेढ़ साल से अधिक हो गया है। या फिर लोकल जनप्रतिनिधियों की शिकायतें। संकेत हैं, कलेक्टरों की तरह डिप्टी कलेक्टर, ज्वाइंट कलेक्टर और एडिशनल कलेक्टरों की भी लिस्ट लंबी होगी। जिन अधिकारियों ने बस्तर में काम नहीं किया है, कुछ अधिकारियों को बस्तर भेजा जाएगा।

See also  चेकिंग के दौरान कार से 28 लाख कैश जब्त, पुलिस ने आयकर को सौंपा

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।