मुरादाबाद । bus collided with truck and tanker उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर बड़ा हादसा हुआ है। एक मिनी बस, ट्रक और कैंटर से टकरा गई। इस दुर्घटना में दस लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

घायलों को मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह में यह दुर्घटना हुई। यह निजी बस बिलारी से मुरादाबाद आ रही थी। नानपुर के पास यह एक ट्रक और कैंटर से टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह हादसा ओवरटेकिंग के चक्कर में हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर डीएम और एसएसपी ने पहुंचकर राहत कार्य का खुद जायजा लिया।

See also  करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या : लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे ने दी धमकी- चौखट पर अपनी अर्थी तैयार रखें दुश्मन…

एसएसपी ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई है। उन्होंने बताया कि हादसा ओवरटेकिंग के चक्कर में हुआ। तीन वाहन आपस में बुरी तरह टकरा गए। उन्होंने बताया कि मौके पर राहत कार्य लगभग पूरा हो चुका है। दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।