रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेकाबू कोरोना की रफ्तार को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने आज जारी किए गए अपने ही आदेश को रद्द कर नया आदेश जारी किया है।

आनन-फानन में बदला आदेश

पूर्व में जारी आदेश में अंतिम वर्ष व अंतिम सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा ऑफलाइन लिए जाने की बात कही गई थी, जिसे आनन-फानन में बदला गया।

उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी नए गाइडलाइन के तहत अब विश्वविद्यालय व कॉलेज की किसी भी कक्षा की परीक्षाएं ऑफलाइन पद्धति के माध्यम से नहीं होगी यानी कोई भी विद्यार्थी केंद्रों में जाकर परीक्षा नहीं देगा। सभी परीक्षाएं ऑनलाइन अथवा घर में प्रश्न पत्र भेज कर ली जाएंगी। संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है।

देखें आदेश की कॉपी

See also  स्कूल शिक्षा सचिव ने शिक्षकों से कहा - आचरण और नैतिकता सहीं रखें, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।