तीरथ सिंह रावत
BREAKING : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भेजा इस्तीफा

टीआरपी डेस्क। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का चेहरा एक बार फिर से बदल सकता है. वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने संवैधानिक कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंप दिया है.

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर इस्तीफ़ा भेजा, इसमें लिखा- जनप्रतिनिधि क़ानून की धारा 151 A के तहत अब उपचुनाव संभव नहीं है इसलिए मै मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देता हूं.

यह भी पढ़ें: शिव भक्तों के लिए बड़ी खबर: कोरोना की वजह से इस साल भी सावन महीने में नहीं होगी कांवड़ यात्रा, आदेश जारी

राज्यपाल से भी मिलने का समय मांगा

तीरथ सिंह ने राज्यपाल से भी मिलने का समय मांगा है. नए सीएम के तौर पर धन सिंह और सतपाल महाराज समेत चार नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं. मुख्यमंत्री पद की रेस में रीतू खंडूरी और पुष्कर धामी का भी नाम आ रहा है. जानकारी के मुताबिक इस वक्त किसी मौजूदा राज्य के विधायक को ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा.

See also  पिता का टिकट काट बेटे करण पर BJP ने जताया भरोसा, रायबरेली से इन पर लगाया दांव

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।