टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस अकादमी का नाम अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस अकादमी होगा। इसकी जानकारी स्वयं सीएम भूपेश बघेल ने ट्विटर पर दी है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस अकादमी का नाम अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस अकादमी होगा।

शनिवार 23 जनवरी 2021 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं है। भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को इसी दिन से हर साल पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी को 125 वीं जयंती पर उन्हें नमन किया है। नेताजी के प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए बघेल ने कहा है कि नेताजी ने आजादी की लड़ाई को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

See also  BIG ACTION : पीएम आवास योजना में लापरवाही करने वाले 14 पंचायत सचिवों का रोका गया वेतन, CEO ने सभी को चेताया

उन्होंने ”तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा” जैसे फौलादी नारों से अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई के लिए लोगों का आव्हान कर उन्हें जागृत किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन कर स्वाधीनता आंदोलन को मजबूती प्रदान की। भारत की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और अमूल्य योगदान के लिए नेताजी सदा याद किए जाएंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।