टीआरपी डेस्क। कोरोना वायरस से ग्रसित बच्चों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने एक निजी अस्पताल का अधिग्रहण कर लिया है.स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक कोरोना के बच्चों के इलाज के लिए शंकर नगर स्थित एकता हॉस्पिटल का अधिग्रहण किया है, वहीं बच्चों के कोरोना का इलाज होगा. हालांकि इससे पहले कोरोना के इलाज के लिए निजी अस्पतालों के अधिग्रहण का आदेश जारी किया गया था, लेकिन बाद में आदेश को बदलकर दूसरा आदेश जारी किया गया, जिसमें करीब 4700 शासकीय बिस्तर भरने के बाद निजी अस्पताल के अधिग्रहण की बात कही गई।

हालांकि अच्छी बात ये है कि अब तक किसी भी बच्चें को कोरोना होने की रिपोर्ट प्रदेश में सामने नहीं आई है, लेकिन सरकार ने पहले ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से एकता हॉस्पिटल के अधिग्रहण का फैसला किया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।