टीआरपी डेस्क। दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी है कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना जांच पॉजिटिव आई है। हालांकि इससे पहले मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बता दें कि सत्येंद्र जैन को सोमवार रात तेज बुखार आया था और सांस लेने में परेशानी हो रही थी ,जिसके बाद उन्हें शाहदरा के राजीव गांधी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लक्षणों के आधार पर सत्येंद्र जैन के कोरोना वायरस संक्रमित होने की आशंका जताई गई थी । मंगलवार सुबह ही उनका टेस्ट किया गया था। इस टेस्ट में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव निकला था.

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के एक निजी सचिव सहित उनके कार्यालय के चार लोग अब तक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वहीँ बीते रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई अहम बैठक में सत्येंद्र जैन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ भाग लिया था। ऐसे में माना जा रहा है कि कुछ और लोगों की जांच करवाई जा सकती है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।