मुंगेली। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। राज्य में कोरोना की रफ्तार बेलगाम होती जा रही है। इसे देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में लगाए गए लॉकडाउन की तारीख आगे बढ़ाई जा रही है

इसी कड़ी में अब मुंगेली जिले में भी लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। जिला प्रशासन ने 6 मई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन की तारीख बढ़ा दी है। इस संबंध में कलेक्टर पीएस एल्मा ने इसे लेकर विस्तृत आदेश जारी कर दिया है।

मिली ये रियायत

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान फल, सब्जी, अंडा, पोल्ट्री, मटन, मछली और किराना सामग्री की डिलीवरी सुबह 7 से 12 बजे की जा सकती है। केवल स्ट्रीट वेंडर, ठेले वाले, पिकअप, मिनी ट्रक और दूसरे उपयुक्त छोटे वाहन के माध्यम से इन सामानों की डिलीवरी की जा सकेगी। इस अवधि में ऑनलाइन शॉपिंग और ई- कॉमर्स को भी छूट दी गई है। बाकी सभी व्यवस्थाएं पूर्व में जारी आदेश के मुताबिक रहेंगी। इन दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

See also  झारखंड के मुख्यमंत्री ने टि्वटर पर सीएम बघेल से मांगी सहायता, तुरंत मजदूरों के खाने-पीने के साथ घर जाने की भी कराई व्यवस्था

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।