ब्रेकिंग- जनसंपर्क विभाग के नए आयुक्त आईपीएस दीपांशु काबरा ने संभाला पदभार

रायपुर। जनसंपर्क विभाग को नया आयुक्त मिल गया है। आज आईपीएस दीपांशु काबरा ने आज आयुक्त जनसंपर्क एवं सीईओ छत्तीसगढ़ संवाद का पदभार ग्रहण किया। बता दें कि हाल ही में राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर के अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया था।

इस दौरान प्रशासन ने अपर परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे IPS दीपांशु काबरा को जनसंपर्क विभाग का प्रभार सौंपा था। वहीं राज्य सरकार ने डॉ.एस भारती दासन को जनसंपर्क के आयुक्त सह संचालक और CEO के पद से पदमुक्त कर दिया है। वर्तमान में भारती दासन मुख्यमंत्री के विशेष सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।