टीआरपी डेस्क। देश में जारी किसान बिल के विरोध के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बता दें कि बलबीर सिद्धू कल यानी सोमवार को संगरूर किसान रैली में शामिल थे।

इस रैली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद थे। कार्यक्रम में सिद्धू स्टेज सेकेट्ररी के तौर पर मौजूद थे। मतलब वह राहुल गांधी और कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीधे संपर्क में थे।

स्वास्थ्य मंत्री की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर उन्हें घर पर ही एकांतवास में रखा गया है। दूसरी ओर इस खबर से कांग्रेस नेतृत्व और सरकारी अमले में खलबली मच गई है, क्योंकि वह सोमवार को भवानीगढ़ स्थित अनाज मंडी में आयोजित खेती बचाओ रैली के इंचार्ज थे।

उन्होंने खुद मंच संचालन किया था। इस दौरान वह राहुल गांधी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत, शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला और राजिंदर कौर भट्‌ठल समेत अनेक नेताओं के संपर्क में आए थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।