टीआरपी डेस्क। प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी अब हेड आफ फारेस्ट फोर्स भी होंगे। वन विभाग की पूरी कमान अब राकेश चतुर्वेदी के हाथों होगी। इससे पहले तक मुदित कुमार इस पद पर काबिज थे। 15 अक्टूबर को हुई डीपीसी में मंजूरी मिलने के बाद राज्य सरकार ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

बता दें कि 1985 बैच के आईएफएस अधिकारी राकेश चतुर्वेदी को भूपेश सरकार ने मुदित कुमार को हटाकर पीसीसीएफ बनाया था, लेकिन तकनीकी तौर पर हेड आफ फारेस्ट फोर्स मुदित कुमार ही बने रहे। 15 अक्टूबर को हुई डीपीसी में मंजूरी मिलने के बाद राकेश चतुर्वेदी के हेड आफ फारेस्ट फोर्स बनने का रास्ता साफ़ हो गया था।

इधर केन्द्र सरकार ने इसके लिए मध्यप्रदेश के वन बल प्रमुख डॉ. यू प्रकाशम को डीपीसी के सदस्य के रूप में नामांकित किया था। बता दें कि वन बल प्रमुख का वेतनमान मुख्य सचिव और डीजीपी के समकक्ष होता है।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।