नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं। सबसे बड़ा एजेंडा यही है कि 3 मई के बाद लॉकडाउन में ढील दी जाए या नहीं? यदि ढील दी जाए तो कहां और कैसे?

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुबह 10 बजे शुरू हो चुकी और माना जा रहा है कि पीएम मोदी सबसे पहले उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे जहा कोरोना वायरस का कहर ज्यादा है। केंद्र सरकार ने 20 अप्रैल से शर्तों के साथ राहत दी है। इसके असर पर भी बात हो सकती है। कुछ राज्य टेस्टिंग किट का मामला उठा सकते हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लॉकडाउन बढ़ाने की बात कह सकते हैं, क्योंकि उनके राज्य की हालत सबसे ज्यादा खराब है। वहीं मुंबई में फंसे विभिन्न राज्यों के श्रमिकों का मामला भी उद्धव उठा सकते हैं।

बता दें कि पीएम मोदी की राज्यों के साथ यह चौथी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग है। ऐसी पहली बैठक 20 मार्च को हुई थी। तब राज्यों ने कोरोना वायरस रोकने के लिए अपने सुझाव दिए थे। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है। दूसरी मीटिंग 2 अप्रैल को हुई थी, जिसमें 8 राज्यों में लॉकडाउन खत्म होने के बाद की रणनीति मंथन किया था। तीसरी बैठक 11 अप्रैल को हुई थी, जिसमें 13 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।