ब्रेकिंग: कल से मेडिकल कॉलेजों में इमरजेंसी OPD की सेवाएं बंद करेंगे रेजिडेंट डॉक्टर्स, NEET PG कॉउंसलिंग में देरी का विरोध
ब्रेकिंग: कल से मेडिकल कॉलेजों में इमरजेंसी OPD की सेवाएं बंद करेंगे रेजिडेंट डॉक्टर्स, NEET PG कॉउंसलिंग में देरी का विरोध

रायपुर। NEET PG कॉउंसलिंग में देरी की वजह से आक्रोशित छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार से प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में कल से इमरजेंसी OPD की सेवाएं बंद करने का ऐलान किया है।

बता दें कि जूडा ने शनिवार को ही इमरजेंसी बंद करने के निर्णय को लेकर मेकहारा अस्पताल के अधीक्षक एवं डीन को लेटर दे दिया था, जिससे मरीजों का इलाज कम से कम प्रभावित हो और दूसरी कोई वैकलिपक व्यवस्था हॉस्पिटल कर सके।

राष्ट्रिय संगठन के फैसले का पालन

जूनियर डॉक्टर्स का कहना है कि डॉक्टर्स के नेशनल एसोसिएशन FORDA ने 6 दिसंबर से पूरे भारत मे रेजिडेंट डॉक्टर्स का इमरजेंसी OPD की सेवाओं से भी पीछे हटने का निर्णय ले लिया है, जिसका पालन करते हुए छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी सोमवार से इमरजेंसी सर्विसेज बंद करने की घोषणा कर दी है।

आंदोलन के 9 दिन हुए पूरे

रेजिडेंट डॉक्टरों के आंदोलन के 9 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान OPD और रूटीन सर्विसेज बंद करने के बाद अब इमरजेंसी OPD की सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी। जूडा का कहना है कि बार.बार सेंट्रल हेल्थ मिनिस्टर के साथ मीटिंग के बाद भी NEET PG कॉउंसलिंग जल्दी कराने को लेकर सरकार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रही।

See also  भाजपा विधायक सदन में पढ़ रहे थे हनुमान चालीसा, कांग्रेसी मंत्री ने कहा- जानवरों जैसी आवाज आ रही है !

चिकित्सा संगठनों का मिल रहा है समर्थन

जूनियर डॉक्टर के एक नए बैच के नहीं आने से सिर्फ 50% रेजिडेंट के साथ काम कर रहे हैं। उनकी सारी दिक्कतों से अवगत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और छत्तीसगढ़ मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ने भी मांगों का समर्थन करते हुए कहा है कि जूडा की मांग वाजिब है और सरकार को तुरंत इस पर एक्शन लेना चाहिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।